‘हम सब खूबसूरत हैं’ : जेसी जे चैम्पियंस

लंदन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। महिला सशक्तिकरण की पैरोकार गायिका जेसी जे चैम्पियंस ने अपने और अपने कथित प्रेमी चेनिंग टैटम की पूर्व प्रेमिका जेना डेवान की तुलना किए जाने पर कहा कि हम सब खूबसूरत हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 30 वर्षीय गायिका ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे-चौड़े बयान में खुलासा किया कि दूसरी महिलाओं से अपनी तुलना किए जाने पर उन्हें खुशी नहीं होती।

एक संदेश में गाने ‘प्राइस टैग’ की गायिका ने यह भी स्वीकार किया कि उनका एकमात्र मकसद युवा लड़कियों को अपने रंग-रूप को लेकर सहज महसूस करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने महिलाओं से कहा, “दुनिया बदलने के लिए एक साथ मजबूत रहें।”

पिछले महीने खबरों में खुलासा हुआ था कि चेनिंग पॉप स्टार के साथ रोमांस कर रहे हैं जिसके बाद जेसी और जेना डेवान की छोटी ब्रूनेट जुल्फों को लेकर तुलना की जाने लगी।

जेसी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या तुलना किए जाने से महिलाओं को सकारात्मक सीख मिल रही है।

गायिका ने कहा, “हम सब खूबसूरत हैं। हम जैसे हैं वैसे ठीक हैं। अपने आप के लिए सर्वश्रेष्ठ बनिए। अपने चेहरे, अपने शरीर, अपने दिमाग और अपने दिल से प्यार करें। अपने और अपने आसपास के लोगों के लिए अच्छा बनें।”

जेसी ने सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करने की भी गुजारिश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493