‘हम हईं जोड़ी नंबर वन’ गीत की हुई शूटिंग

लखनऊ, 19 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन और अभिनेत्री रानी चटर्जी अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘हम हईं जोड़ी नंबर वन’ के शीर्षक गीत का फिल्मांकन विशाल सेट पर पूरा हो गया। यह गाना फिल्म के नायक रवि किशन, नायिका रानी चटर्जी और लखनऊ के दो दर्जन स्थानीय नृत्य कलाकारों के साथ माधव कुंज लॉन में फिल्माया गया।

हिन्दी, तमिल, तेलगू, मलयालम, मराठी, बांग्ला सहित सभी भाषा की फिल्मों में अपना परचम लहराने वाले रविकिशन, नायिका रानी चटर्जी और नृत्य कलाकारों के साथ पूरी मस्ती के साथ झूमते नाचते नजर आए। उन्होंने नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना और निर्देशक दिलीप गुलाटी के साथ इस गीत की शूटिंग के लिए भव्य सेट लगवाकर सहकलाकारों का पूरा उत्साह बढ़ाते हुए गीत के फिल्मांकन को यादगार बना दिया।

फिल्म के पी.आर.ओ. पवन दूबे का कहना है कि रवि ने यह साबित कर दिया कि वास्तव में वह भोजपुरी फिल्मों के सलमान खान हैं। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले लखनऊ की शानदार लोकेशंस पर इस फिल्म की शूटिंग 16 नवंबर से पांच दिसम्बर के बीच लखनऊ में चलेगी।

इस फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी और निर्माता प्रेमल गोरा गांधी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में उत्तर प्रदेश के कलाकारों को पूरा अवसर दिया जा रहा है। फिल्म के कलाकार रवि किशन, रानी चटर्जी, पूनम दुबे, शरदराज सिंह, उपेन्द्र चौधरी, परशुराम, भावना सिंह चौहान, सुरेन्द्र गिरि, दिनेश तिवारी आदि हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493