नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में प्रो रेस्लिंग लीग का खुमार सभी पर चढ़ा है और दिल्लीवासियों के बीच शानदार उत्साह है, इस लीग को लेकर। शाम होते ही केडी जाधव हॉल में प्रशंसकों का खासा हुजूम यहां देखने को मिलता है।
लीग के दूसरे सत्र में इस बार एक नई टीम-जयपुर निंजास ने पदार्पण किया और सभी को अपने शानदार खेल से दीवाना बनाने में कामयाब रही हैं यह टीम।
डी2एच ग्रोसरी के राम गुप्ता और अभिनेत्री व मॉडल कशिश सिंह के जयपुर निंजास युवा व अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है और अपने पहले ही मैच में पंजाब के धुरंधरों को पटखनी देते हुए टीम ने अपनी उपस्थिति का अहसास कराया। उसके बाद दिल्ली व यूपी को भी अपने खेल से पछाड़ते हुए टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
अपनी टीम की सफलता मनाने हेतु हाल ही में कशिश सिंह और राम गुप्ता ने कनॉट प्लेस स्थित टेडी बॉय में एक सक्सेस गेट-टूगेदर का आयोजन किया और अपनी टीम को आने वाले टाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह के दौरान सभी खिलाड़ी व मेहमानों को आपस में बातचीत करते और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते देखा गयाए साथ ही पूरी टीम से जमकर मस्ती भी की। जॉर्जिया मूल के अपने कप्तान एलिजबार के नेतृत्व में जैनी, जैकब, बेत्जाबेथ, पूजा, राहुल, विनोद, कोच महावीर व जितेन्द्र सभी इन.हाउस डी.जे. की धुनों पर थिरकते दिखे।
मौके पर राम गुप्ता ने कहा कि हमने अभी तक के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने समक्ष आयी चुनौतियों पर विजय पायी है। यह कार्यक्रम हमारी टीम की हौंसला अफजाई और उन्हें आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया है।
वहीं कशिश सिंह भी काफी उत्साहित हैं टीम के प्रदर्शन को लेकर। उन्होंने बताया कि पुरूष खिलाड़ियों के साथ.साथ महिला खिलाड़ियोंय पूजा, जैनी, बेत्जाबेथ व रितु ने शानदार खेलते हुए टीम की सफलता में भूमिका निभायी है और हमें उम्मीद है कि अच्छा शानदार खेल हमें चैम्पियन का खिताब दिलायेगा। बड़े ही जोश में कशिश सिंह ने कहा, ‘हम है जयपुर निंजास! हम में है फौलादी जोश और हम करेंगे सबको ढेर।
dharmpath.com dharmpath