हरजिंदर शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के लिए भारतीय दल प्रमुख

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय आइस हॉकी महासंघ के महासचिव हरजिंदर सिंह को बुधवार को शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के लिए भारत का शेफ दे मिशन बनाया गया है।

इस साल दक्षिण केरिया के प्योंगचांग में शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन नौ से 23 फरवरी तक होगा।

भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने हरिंदर को लिखे पत्र में कहा, “आशा है कि आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारतीय टीम शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493