हरटेक पॉवर ने 460 मेगावाट का ठेका हासिल किया

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ की हरटेक पॉवर ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 460 मेगावाट के सौर ऊर्जा परियोजनाओं का ठेका उसे मिला है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “हरटेक को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पहले से ही 460 मेगावाट के सोलर ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण) का ठेका मिला है। इस तरह पिछले साल की तुलना में 373 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जब कंपनी को सिर्फ 123 मेगावाट का ठेका हासिल हुआ था।”

बयान में कहा गया है कि इन ठेकों में पंजाब, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे छह राज्यों में 123 केवी तक की 16 उपकेंद्र परियोजनाएं शामिल हैं।

कंपनी को पहले अमटेक एनर्जी एंड पॉवर के नाम से जाना जाता था। कंपनी इन परियोजनाओं के लिए संपूर्ण समाधान प्रदान करेगी और डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना और बिजली सयंत्र पूरा करने का कार्य करेगी।

हरटेक पॉवर के अध्यक्ष हरटेक सिंह ने एक बयान में कहा, “भारत के सौर अभियान में आक्रमक तरीके से विस्तार देते हुए हमने कई बड़े प्रतिस्पर्धियों को पछाड़कर ये ठेके हासिल किए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493