हरभजन के घर पुत्री ने लिया जन्म

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने एक बेटी को जन्म दिया।

हरभजन और बसरा की यह पहली संतान है। बेटी की जन्म बुधवार को लंदन में हुआ।

हरभजन ने अभिनेत्री गीता बसरा से पिछले वर्ष अक्टूबर में विवाह किया था।

भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर गए मुख्य कोच एवं भारत के महानतम स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने हरभजन और गीता को बेटी के जन्म की बधाई दी।

कुंबले ने ट्वीट किया, “हरभजन और गीता को परिवार में नए सदस्य के आगमन पर बधाई! बेटी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493