हरमन ने भारत में नए जेबीएल स्पीकर लांच किए

बेंगलुरू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कं. और हरमन इंटरनेशनल ने गुरुवार को भारतीय बाजार में संगीत के शौकीनों के लिए नए जेबीएल पार्टीबॉक्स 200 और जेबीएल पार्टीबॉक्स 300 स्पीकर्स लांच किए।

बेंगलुरू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कं. और हरमन इंटरनेशनल ने गुरुवार को भारतीय बाजार में संगीत के शौकीनों के लिए नए जेबीएल पार्टीबॉक्स 200 और जेबीएल पार्टीबॉक्स 300 स्पीकर्स लांच किए।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जेबीएल पार्टीबॉक्स 200 की कीमत 32,499 रुपये है, जबकि जेबीएल पार्टीबॉक्स 300 की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है, जो जेबीएल डॉट कॉम के साथ ही खुदरा दुकानों और सैमसंग ब्रांड स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

पार्टीबॉक्स 300 की रिचार्जेबल बैटरी 18 घंटों का प्लेटाइम मुहैया कराती है। इसे किसी भी 12 वोल्ट डीसी सोर्स से जोड़ा जा सकता है या फिर इसके बिल्ट-इन 10,000 एमएएच बैटरी के प्रयोग से इसे चलाया जा सकता है।

कंपनी ने कहा, “अधिक आवाज के लिए दो स्पीकर्स को जोड़ा जा सकता है, जो एम्प्लीफाइड श्रवण अनुभव प्रदान करता है। पार्टीबॉक्स में यूएसबी इनपुट भी है, जिससे किसी यूसबी ड्राइव से भी संगीत बजाया जा सकता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493