नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज कंपनी ‘सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स’ की सहायक कंपनी ‘हरमन इंटरनेशनल’ ने बुधवार को वायरलेस इयरफोन ‘जेबीएल फ्री’ को भारतीय बाजार में उतारने की घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘जेबीएल फ्री’ कंपनी की ईकॉमर्स वेबसाइट तथा 350 सैमसंग स्टोर पर काले और सफेद संग में उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।
हरमन इंडिया में लाइफ स्टाइल ऑडियो के उपाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा, “नए हैडफोन को लाने के लिए हम बहुत उत्सुक हैं। यह उच्च क्षमता की ऑडियो का अनुभव कराता है।”
ब्लूटूथ वायरलेस इयरफोन को 20 घंटे तक बिना चार्ज किए चलाया जा सकता है। इसे चार घंटों तक लगातार चलाया जा सकता है। इसके साथ चार्जिग करने के लिए आकर्षक स्टैंड दिया गया है। इसकी बिल्ट-इन बैटरी जल्द चार्ज होने की खूबियों से लैस है।
dharmpath.com dharmpath