हरारे एकदिवसीय : भारत को 169 रनों का लक्ष्य

हरारे, 11 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में शनिवार को भारत को 169 रनों कर लक्ष्य दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिम्बाब्वे की टीम 49.5 ओवरों में 186 रनों पर ही ढेर हो गई।

जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 41 रन एल्टन चिगम्बुरा ने बनाए। उनके अलावा सिकंदर रजा ने 23 और क्रेग इरविन ने 21 रनों का योगदान दिया।

भारत के युवा गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार और किफायती गेंदबाजी की। टीम के सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 9.5 ओवरों में 28 रन देकर चार विकेट लिए, जिनमें दो मेडन ओवर शामिल हैं। बरिंदर सरन और धवल कुलकर्णी को दो-दो विकेट मिले। अक्षर पटेल और अपना पहला मैच खेल रहे यजुवेन्द्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493