हरारे टी-20 : भारत को जीत के लिए 146 रनों की दरकार (लीड-1)

हरारे, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी दूसरे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में भारत के सामने जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम के लिए चामू चिभाभा (67) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में जिम्बाब्वे सात विकेट खोकर 145 रन बना सका।

10 ओवरों में मात्र दो विकेट पर 76 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ती लग रही जिम्बाब्वे टीम ने आखिरी के 10 ओवरों में पांच विकेट गंवाए और सिर्फ 69 रन और जोड़ सके।

भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर चिभाभा की गिल्लियां बिखेर दीं और उनकी बेहतरीन पारी पर विराम लगा दिया। चिभाभा ने 51 गेंदों में नौ चौके लगाए।

भुवनेश्वर ने इसी ओवर में क्रेग इरविन (7) को भी क्लीन बोल्ड किया।

जिम्बाब्वे के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे हैमिल्टन मसाकाद्जा (19) ने टीम के लिए एकमात्र छक्का लगाया। जिम्बाब्वे के लिए दो अंकों में स्कोर करने वाले तीसरे बल्लेबाज सीन विलियम्स (17) रहे। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सका।

भुवनेश्वर के अलावा भारत के लिए मोहित शर्मा ने भी दो विकेट चटकाए। संदीप शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

भारत दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493