हर्बललाइफ इंडिया ने हर्बल एलो कॉन्संट्रेट लांच किया

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूट्रिशन कंपनी हर्बललाइफ ने भारतीय बाजार में हर्बल एलो कॉन्संट्रेट लांच किया है। इस नए लांच के साथ ही देश में डाइजेस्टिव हेल्थ श्रेणी में हर्बललाइफ के उत्पादों की संख्या चार हो गई है, जिनमें – एक्टिवेटेड फाइबर, एक्टिव फाइबर कॉम्प्लेक्स और एलो प्लस शामिल हैं।

कंपनी ने इस उत्पाद का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 2,206 रुपये रखा है।

कंपनी ने बयान में कहा कि हर्बल एलो कॉन्सट्रेंट को पाचन स्वास्थ्य की मदद करने के लिए उत्तम गुणवत्ता वाले एलोवेरा के साथ तैयार किया गया है। इसे पानी के साथ मिलकार रिफ्रेशिंग ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है और यह सॉफ्ट ड्रिंक्स या उच्च-शुगर वाले जूस का स्वस्थ रिप्लेसमेंट हो सकता है क्योंकि इस उत्पाद में कैलोरी काफी कम है।

हर्बललाइफ इंटरनेशनल इंडिया प्रा. लि. के उपाध्यक्ष और प्रमुख (भारत) अजय खन्ना ने कहा, “असंगत पाचन स्वास्थ्य के कारण बहुत सी बीमारी का मूल कारण खराब पाचन होता है। हर्बललाइफ में हम लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने के अपने उद्देश्य से प्रेरित होते हैं। हर्बल एलो कॉन्सट्रेंट के साथ अब हम डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए ग्राहकों की प्राथमिकताओं के अनुरूप इस श्रेणी में उत्पादों की श्रृंखला की पेशकश कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि ऐलोवेरा एक आम पौधा है, जो पारंपरिक रूप से घावों के उपचार और सूजन कम करने के गुणों के साथ मान्यता प्राप्त लाभों के लिए मिस्र, चाइनीज, यूरोपीय और भारतीय संस्कृतियों में हजारों वर्षो से विभिन्न क्षेत्रों में सामयिक रूप से उपयोग किया जाता रहा है। एलो को जब दूसरे रूप में उपभोग किया जाता है तो इसके कई अतिरिक्त लाभ होते हैं। इसका उपयोग आयुर्वेद और दक्षिण अफ्रीकी दवाओं में किया जाता है। पाचन स्वास्थ्य के लिए इस पौधे को आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी समेत भारतीय प्रणाली के स्वदेशी दवाओं में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493