हर्षन ने गुरु को समर्पित किया राष्ट्रीय पुरस्कार

चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ‘जिगरथांडा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले फिल्म संपादक विवेक हर्षन ने इसे अपने गुरु एंथनी को समर्पित किया है।

हर्षन ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “मैं बहुत खुश हूं। मैं पुरस्कार को अपने गुरु और ‘जिगरथांडा’ की टीम को समर्पित करना चाहूंगा। उनके बिना यह संभव नहीं था।”

बीते वर्षो में तमिल सिनेमा से श्रीकर प्रसाद, के.एल. प्रवीण, किशोर टी.ई. और वी.जे. साबू जैसे फिल्म संपादक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं।

हर्षन कहते हैं कि अच्छे काम को हमेशा तारीफें मिलती हैं।

उन्होंने कहा, “अच्छे काम को सराहना मिलना एक अच्छा चलन है। जब हमारे काम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है, तो यह चीज फिल्मोद्योग के लिए बहुत अच्छी होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493