हर्षवर्धन कपूर की फिल्म मिर्जिया का टीजर ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म ‘मिर्जिया का’ ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया।

यह फिल्म मिर्जा-साहिबा की प्रेम कहानी पर आधारित है लेकिन इसे नए परिवेश एवं अंदाज में पेश किया गया है।

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ का नया वीडियो बुधवार को रिलीज हुआ। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जबकि कवि एवं गीतकार गुलजार ने इसे लिखा है। फिल्म में संगीत शंकर अहसान लॉय का है। फिल्म का निर्माण सिनेस्तान फिल्म कंपनी एंड आरओएमपी पिक्चर्स ने किया है।

फिल्म के हर्षवर्धन कपूर के साथ सैय्यामी खेर मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493