हर्षिता गौर ‘सैक्रेड गेम्स’ सीजन 2 में दिखेंगी

मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हर्षिता गौर ‘सैक्रेड गेम्स’ सीजन 2 में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगी।

सूत्रों के अनुसार, “शो की कास्टिंग लगभग पूरी हो गई है और हर्षिता इसका हिस्सा हैं। शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।”

हर्षिता ने आईएएनएस को बताया, “मैं ‘सैक्रेड गेम्स’ सीजन 2 का हिस्सा हूं। हालांकि, मैं अभी किरदार के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं।”

वेब श्रृंखलाओं की दुनिया में हर्षिता एक लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं। उनकी हालिया रिलीज ‘मिर्जापुर’ अभी स्ट्रीमिंग पर है और वह एएलटीबालाजी की ‘पंचबीट’ की शूटिंग भी कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493