मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की कास्टिंग निर्देशिका श्रुति महाजन का कहना है कि संजय लीला भंसाली फिल्म में कोई समझौता नहीं करते हैं। वह हर चीज को सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिश करते हैं।
श्रुति ने बताया, “संजय अपने अभिनेताओं के लुक्स, कपड़ों, दृश्यों सभी को सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिश करते हैं। श्रुति बताती हैं कि भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ और मैरी कॉम से वह संजय की इस नब्ज को बखूबी पहचानने लगी हैं।”
श्रुति ने बताया, “बाजीराव मस्तानी भंसाली का सपना था। वह जानते थे कि उन्हें इसके लिए क्या करना है और इसमें उन्हें किसी प्रकार का समझौता नहीं करना था। “
श्रुति इससे पहले बॉबी जासूस, फाइडिंग फैनी, चक्रव्यू और सत्याग्रह की कास्टिंग निर्देशिका रह चुकी हैं।
रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में रणवीर ने मराठी योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है, जबकि दीपिका मस्तानी और प्रियंका काशीबाई के किरदार में हैं।
dharmpath.com dharmpath