चेन्नई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने लोकप्रिय फिल्म निर्माता दादा डी. रामानायडू की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। राणा ने सबकुछ सिखाने के लिए दादा का धन्यवाद किया।
प्रोस्टेट कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद नायडू का निधन हो गया।
राणा ने ट्वीट किया, “मैं जो भी जानता हूं, वह सिखाने के लिए अपका धन्यवाद। स्वर्ग से मुझपर ध्यान देने के लिए आपका शुक्रिया। हर गुजरते दिन के साथ आपकी बहुत याद आती है।”
अपने पांच दशकों के करियर में नायडू ने कई भारतीय भाषाओं में 100 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया।
कुछ मुख्य फिल्मों में ‘जीवना तारांगालु’, ‘सोगाडु’, ‘प्रेम नगर’ और ‘अनारी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
राणा हाल में अपनी द्विभाषी फिल्म ‘गाजी’ की सफलता से उत्साहित हैं।
dharmpath.com dharmpath