हर फिल्म करने के बजाए करियर पर ध्यान दूंगा : करण कुंद्रा

हांगकांग, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता करण कुंद्रा का कहना है कि वह कोई भी फिल्म कर लेने की बजाए अपने करियर को बनाने पर ध्यान देंगे।

हांगकांग, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता करण कुंद्रा का कहना है कि वह कोई भी फिल्म कर लेने की बजाए अपने करियर को बनाने पर ध्यान देंगे।

करण ने छोटे पर्दे पर ‘कितनी मोहब्बत है’ और ‘गुमराह’ जैसे शो से सफलता हासिल की।

करण कुंद्रा ने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हॉरर स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

करण ने आईएएनएस को बताया, “मेरा ध्यान अच्छा काम करने पर है। किसी भी फिल्म को करने और अपने करियर को बनाने में बहुत बड़ा अंतर है। जब तक मुझे सही फिल्म नहीं मिलती या मैं अपने लिए सही फिल्म नहीं बनाता, तब तक मैं जो कर रहा हूं, उसमें खुश हूं।”

करण के पास विक्रम भट्ट की तीन फिल्में हैं और वह स्वयं को रोनित रॉय और राम कपूर की तरह ही एक ऐसा कलाकार मानते हैं, जो फिल्मों और टेलीविजन शो में संतुलन बनाए रखने में सक्षम हैं।

करण ने अपनी परियोजनाओं के बारे में बताया, “मेरी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं और मैं साथ में टीवी भी कर रहा हूं। आपको अपना रास्ता खुद बनाना होता है।”

अभिनेता को अगली बार छोटे पर्दे पर फॉक्स लाइफ के शो ‘लाइफ में एक बार’ में एक चर्चित प्रतियोगी के रूप में देखा जाएगा।

करण से जब इस शो में हिस्सा लेने के कारण के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, “मैंने इस शो का पिछला सत्र देखा है और जब इसका प्रस्ताव मेरा पास आया, तो मैंने कहा चलो करते हैं।”

बॉलीवुड और टेलीविजन में अभिनय करने के साथ-शाथ करण निर्माता भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493