हर फिल्म को आखिरी फिल्म मानते हैं गुरमीत

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ‘खामोशियां’ के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर चुके अभिनेता गुरमीत चौधरी ने बताया कि वह अपनी प्रत्येक फिल्म को आखिरी फिल्म समझकर तैयार करते हैं। वह आगामी फिल्म ‘वजह तुम हो’ पर काम कर रहे हैं।

गुरमीत, भूषण कुमार की कामुक थ्रिलर में सना खान के साथ दिखाई देंगे। वह इसमें एक वकील की भूमिका में हैं।

गुरमीत ने कहा, “मैं प्रत्येक फिल्म यह समझकर बनाता हूं कि यह मेरी आखिरी फिल्म है। यह आसान नहीं है। इसमें वकील के किरदार के लिए सही ढंग सीखना और सबसे महत्वपूर्ण बात मैंने वकील की शब्दावली सीखी।”

गुरमीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी देबिना से केवल डिनर टेबल पर ही मिलते हैं और वह समझती है कि मैं फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हूं।

‘रामायण’ और ‘गीत हुई सबसे पराई’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता गुरमीत फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

गुरमीत ने बताया, “प्रशंसक मेरे साथ काफी सहनशील हैं। मुझे यकीन है कि उनकी सहनशीलता बनी रहेगी और हमेशा की तरह मुझसे प्यार करेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493