‘हर मर्द का दर्द’ वेलेंटाइन्स डे से प्रसारित होगा

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘बहू हमारी रजनीकांत’ की जगह अब जल्द ही दर्शकों को नया धारावाहिक ‘हर मर्द का दर्द’ देखने को मिलेगा, जिसका प्रसारण 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन्स डे से शुरू होगा।

एक बयान के अनुसार, टेलीजिन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक पुरुषों द्वारा महिलाओं को समझने की समस्याओं पर आधारित है।

वहीं, धारावाहिक ‘बहू हमारी रजनीकांत’ 13 फरवरी से बंद हो जाएगा। इस धारावाहिक ने एक साल पूरा कर लिया है।

‘हर मर्द का दर्द’ का निर्देशन परमीत सेठी ने किया है और इस धारावाहिक में अभिनेता फैजल और अभिनेत्री जिनाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493