हर लड़की की जिंदगी में संघर्ष : शक्ति मोहन

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय डांसर शक्ति मोहन बच्चों के गायन पर आधारित रियलिटी शो ‘द वायस इंडिया किड्स’ में अतिथि के तौर पर नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि हर लड़की को बचपन से ही संघर्ष करना पड़ता है।

शक्ति को ‘फैमिली स्पेशल’ एपिशोड में अपनी बहन और गायिका नीति मोहन का समर्थन करते देखा जाएगा। नीति मोहन इस कार्यक्रम में गायक शान और शेखर रावजियानी के साथ निर्णायक की भूमिका में हैं।

शक्ति कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों के बहुमत को देखते हुए प्रसन्न हैं। वहीं इसमें केवल एक पुरुष प्रतिभागी है।

शक्ति ने एक बयान में कहा, “हर लड़की को बचपन से ही संघर्ष करना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “‘द वायस इंडिया किड्स’ ऐसा पहला कार्यक्रम है, जिसमें महिला प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा है। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। भारत और लोगों की सोच महिलाओं के प्रति बहुत बदल रही है।”

यह कार्यक्रम एंड टीवी पर प्रसारित होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493