हर संस्थान विशाखा गाइडलाइंस का पालन करे : किरण खेर

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री किरण खेर का कहना है कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए हर संस्थान को विशाखा गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है।

अभिनेत्री किरण खेर ने टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ सीजन 8 में साथी जज मलाइका अरोड़ा और करण जौहर के साथ संवादादाताओं से यह बात कही।

‘मी टू’ अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण खेर ने कहा, “यह सिर्फ फिल्म उद्योग में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रहा है। इस तरह की चीजें मीडिया हाउसेज, कॉरपोरेट ऑफिसेज, स्कूल- कॉलेज, गांवों और शहरों में हो रही हैं।”

उन्होंने कहा, “विशाखा गाइडलाइंस नामक एक कानून है। इसे हर संस्थान में लागू करना जरूरी है, फिर चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई ऑफिस। हर प्रोडक्शन हाउस को इसका पालन करना चाहिए।”

किरण खेर चंडीगढ़ से भाजपा सांसद भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493