लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग के 22वें दौर में रविवार देर रात खेले गए मुकाबले में हल सिटी के मिडफील्डर रेयान मेसन को सिर पर चोट लगी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिर पर चोट से फ्रैक्चर हुआ है और उनकी सर्जरी भी हुई।
प्रीमियर लीग में स्टैमफोर्ड ब्रिज स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के 13वें मिनट में चेल्सी के डिफेंडर गैरी काहिल के साथ हुई टक्कर में मेसन को सिर पर चोट लगी और इस कारण उनके सिर पर फ्रैक्चर हुआ।
मेसन को सिर पर चोट लगने के तुरंत बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और बाद में उन्हें लंदन के सेंट मैरी अस्पताल भर्ती कर दिया गया।
हल सिटी क्लब ने अपने एक बयान में कहा, “मेसन की हालत स्थिर है और वह अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।”
इस मैच में डिएगो कोस्टा और काहिल की ओर से किए गए दो गोल की बदौलत चेल्सी ने हल सिटी को 2-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath