हवाईअड्डे पर बच्चे को भूली मां, विमान लौटा

लंदन, 12 मार्च (आईएएनएस)। सऊदी अरब एयरलाइन के एक विमान को अंतिम क्षण पर उड़ान भरने से रुकना पड़ा क्योंकि एक महिला यात्री हवाईअड्डे पर अपने बच्चे को भूल गई थी।

टेलीग्राफ डॉट यूके की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार महिला को जब याद आया कि वह अपने बच्चे को साथ लाना भूल गई है तो उसने इसके बारे में चालक दल को सूचित किया। इसके बाद कुआलालम्पुर जाने वाले विमान को सऊदी अरब के जेद्दा में किंग अब्दुलअजीज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के अपने द्वार पर लौटना पड़ा।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इजाजत मांगते हुए पायलट का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वह बड़बड़ाते हुए सुनाई दिया, “भगवान हमारे साथ रहे। क्या हम वापस आए या नहीं।”

आश्चर्यचकित कंट्रोलरों में एक यह कहते हुए सुनाई दिया, “ठीक है, द्वार पर वापस आइए। यह हमारे लिए बिल्कुल नया है।”

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि जिस वक्त यह हुआ, उस समय विमान हवा में था या उसने उड़ान नहीं भरी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493