टोक्यो, 18 जुलाई (आईएएनएस)। टोक्यो हवाईअड्डे पर सोमवार को हवाई एयरलाइंस के विमान 458 के पायलट को विमान की मजबूरन आपात लैंडिंग करवानी पड़ी, क्योंकि विमान में हाइड्रोलिक द्रव सूचक असामान्य रूप से कम रीडिंग दे रहा था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान रविवार रात टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस आ गया।
विमान में सवार 239 यात्रियों को इस आपात लैंडिंग से किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई है।
हवाई अड्डे और परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एयरबस 330एस विमान में भी तेल रिसाव की एक घटना की सूचना मिली। लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। जिसके बाद सेवा कर्मियों ने टायर को बदल दिया।
यह संकटग्रस्त विमान जापान के व्यस्तम हवाईअड्डे पर विलंब का कारण बना। प्रमुख वाहक जापान एयरलाइंस को अपनी घरेलू उड़ानों को मजबूरन रद्द करना पड़ा। हालांकि इससे कोई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान प्रभावित नहीं हुई।
dharmpath.com dharmpath