नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संगठन (आईएटीए) ने गुरुवार को कहा कि देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या मई 2015 में 18.2 फीसदी बढ़ी।
अप्रैल में इसमें 20.7 फीसदी और मार्च में 17.9 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।
आईएटीए ने अपने बयान में कहा, “मई में देश में घरेलू मांग साल-दर-साल आधार पर 18.2 फीसदी बढ़ी। इसका प्रमुख कारण स्थानीय विमानन कंपनियों के आकर्षक ऑफर और आर्थिक विकास दर का बढ़ना है।”
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व में जारी एक आंकड़े के मुताबिक भी घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या मई में 18.35 फीसदी बढ़ी। इस दौरान यात्रियों की संख्या 71.27 लाख रही, जो एक साल पहले समान महीने में 60.22 लाख थी।
dharmpath.com dharmpath