हसीना से मिलीं महाजन

ढाका, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार को यहां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। महाजन इंटर-पार्लियामेंटरी यूनियन (आईपीयू) की ढाका में 136वीं बैठक में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महाजन ने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ संबंधों को सर्वोच्च महत्व देता है और मानता है कि एक मजबूत, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश भारत के हित में है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस रिश्ते को मित्रता, विश्वास और समझ के आधार पर दोनों देशों के लोगों के आपसी लाभ और पूरे क्षेत्र की सामूहिक समृद्धि और इसके आर्थिक विकास में साझेदारी के लिए मजबूत करने को प्रतिबद्ध है।

महाजन ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ बांग्लादेश की शून्य सहिष्णुता वाली नीति का पूरा समर्थन करता है, और आतंकवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में इसके साथ खड़ा है।

बयान के अनुसार, हसीना ने आशा जाहिर की कि भारत के साथ बांग्लादेश के घनिष्ठ एवं ऐतिहासिक संबंध आने वाले समय में द्विपक्षीय रिश्ते को लगातार दिशा देते रहेंगे।

इसके पहले महाजन ने बैठक में एक बहस के दौरान प्रतिनिधियों को संबोधित किया, जिसका विषय था -‘रीड्रेसिंग इनइक्व लिटीज : डिलिवरिंग ऑन डिग्निटी एंड वेल-बीइंग फॉर ऑल’।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493