हांगकांग का अपहृत कारोबारी एक माह बाद मुक्त

स्थानीय पुलिस ने बताया कि वोंग युक क्वान उर्फ वान्ग क्वान हांगकांग की पर्ल ओरिएंटल ऑयल लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। उनका 20 सितंबर को न्यू ताइपे शहर के एक रिहायशी इलाके से अपहरण कर लिया गया था।

पुलिस ने मंगलवार रात मध्य ताइवान के युनलिन क्षेत्र में स्थित एक खाली घर पर छापा मारा और वोंग को मुक्त करा लिया। उन्हें स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए स्थनीय अस्पताल ले जाया गया है।

इस मामले में पांच मुख्य संदिग्धों सहित कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की गई है।

स्थानीय समाचार-पत्र ‘युनाइटेड डेली न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने वोंग की कंपनी में फोन कर सात करोड़ हांगकांग डॉलर (93.3 लाख अमेरिकी डॉलर) की फिरौती मांगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493