आग पर 100 से अधिक घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग बुझाने की कोशिश में दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई।
आग मंगलवार सुबह एक औद्योगिक इमारत की भंडारण इकाई में लगी। आग से जूझने के दौरान बेहोश हुए 30 वर्षीय वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी थॉमस चेउंग की मौत हो गई। गुरुवार शाम को 37 वर्षीय हुइ ची किट की भी मौत हो गई।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में आग लगने के किसी कारण का पता नहीं चल सका।
dharmpath.com dharmpath