हांगकांग के बाद सिडनी में आवास सबसे महंगा

सिडनी, 24 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया का शहर सिडनी मंगलवार को आवास के लिए दुनिया का दूसरा सबसे महंगा शहर नामित किया गया, जबकि हांगकांग को सबसे ज्यादा महंगे शहरी केंद्र के रूप में स्थान मिला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अनुसंधान समूह डेमोग्राफिया द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, सिडनी को पारंपरिक रूप से महंगे रियल एस्टेट से जुड़े शहरों लॉस एजिल्स, लंदन, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क जैसे दूसरे वैश्विक शहरों से ऊपर स्थान मिला है।

अध्ययन में मेलबोर्न को छठा स्थान मिला है, जबकि एडिलेड, ब्रिस्बेन और पर्थ को शीर्ष 20 सबसे ज्यादा महंगे स्थानों में शामिल हैं।

साल 2012 से सिडनी में एक घर की कीमत 69 फीसद बढ़ी है, जबकि दूसरे सबसे महंगे आस्ट्रेलियाई शहर मेलबोर्न में इसी समय के दौरान मूल्यों में 51 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493