हांगकांग : चुनाव सुधार पैकेज के खिलाफ मतदान

हॉगकॉग, 18 जून (आईएएनएस)। हांगकांग विधायकों ने गुरुवार को चुनाव सुधार पैकेज के खिलाफ मतदान किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में आठ, जबकि इसके विपक्ष में 28 मत पड़े।

समाचार चैनल ‘न्यूज एशिया’ के मुताबिक, इस चुनाव सुधार प्रस्ताव के तहत हांगकांग के मुख्य कार्यकारी के पद के लिए सिर्फ दो या तीन उम्मीदवारों को ही चुनाव लड़ने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को हांगकांग के पचास लाख योग्य मतदाताओं के फैसले से पहले 1,200 सदस्यीय नामांकन समिति के बहुमत की जरूरत है।

इस विवादास्पद प्रस्ताव पर बहस की स्थिति बनी हुई है। इसके तहत 2017 में हांगकांग के अगले नेता के चुनाव के तरीकों के बारे में बताया गया है।

मतदान शुरू होने से पहले चीन समर्थित 33 विधायक सदन से चले गए, जबकि लोकतंत्र समर्थक इसके पक्ष में खड़े रहे।

हांगकांग में कई सप्ताह से लोकतंत्र के समर्थन में जारी प्रदर्शनों से चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को कड़ी चुनौती मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493