स्थानीय मीडिया की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, वान चाय, सिम शा सुई, यौ मा तेई, वांग ताई सिन और तेसुअंग क्वान ओ स्थित बर्गर किंग की शाखाएं बंद रहीं। श्रम विभाग को प्रभावित कर्मचारियों की ओर से पूछताछ संबंधी कई फोन आए।
बर्गर किंग आउलेट ‘परफेक्ट कोम्बो’ के मालिक एवं संचालक को हाल में करीब 80 लाख हांगकांग डॉलर (10.3 लाख डॉलर) बकाया होने की वजह से अदालत में पेश किया गया था।
बर्गर किंग दुनियाभर में मशहूर अमेरिका की फास्ट-फूड श्रृंखला है, जो 1980 के दशक के दौरान हांगकांग में अस्तित्व में आई। इसने 1990 के दशक में यहां अपने सारे आउटलेट बंद कर दिए थे। 2003 में इसने हांगकांग इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर अपना एक आउटलेट दोबारा खोला।
dharmpath.com dharmpath