हांगकांग में युवाओं और पूर्व सैनिकों ने निकालीं विजय दिवस परेड

हांगकांग, 30 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी हमले के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की 70वीं सालगिरह को चीनी पूरे जोश से मना रहे हैं। बीजिंग में आधिकारिक समारोहों से पहले हांगकांग में रविवार को युवाओं और पूर्व सैनिकों ने कई विजय दिवस परेड निकालीं।

इस मौके पर उन शहीदों को याद किया गया जिन्होंने हमलावरों के चंगुल से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जानों की कुर्बानी दी थी।

परेड से पहले गृह मामलों के सचिव लाउ कोंग-वाह ने बताया कि जापानी आक्रमणकारियों के खिलाफ जंग में हांगकांग एक महत्वपूर्ण ठिकाना था। हांगकांग पर जापान ने 1941 के आखिरी दिनों में कब्जा किया था। यह तीन साल आठ महीने तक जापानी हमलावरों के कब्जे में रहा था।

लाउ ने बताया कि हांगकांग में 3 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उस दिन जापानी आक्रांताओं पर जीत की याद में कई कार्यक्रम होंगे।

रविवार को जापानी उच्चायोग के बाहर 100 से अधिक पूर्व सैनिकों ने परेड निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जापान से जंग के समय के जुल्म के लिए माफी मांगने और मुआवजा देने की मांग की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493