हांगकांग, 26 मार्च (आईएएनएस)। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) के पांचवे कार्यकाल के लिए मुख्य कार्यकारी चुनाव में रविवार को लाम चेंग युएट नगोर ने जीत दर्ज की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हांगकांग एसएआर के निर्वाचन मामलों के आयोग के हवाले से बताया कि लाम को 1,163 में से कुल 777 वैध वोट मिले। इसके बाद सांग चुन वाह को 365 जबकि वु वोक-हिंग को 21 वोट मिले।
हांगकांग के बुनियादी कानून और मुख्य कार्यकारी निर्वाचन अध्यादेश के मुताबिक, किसी भी दौर में 600 से अधिक वैध वोट पाने पर ही किसी उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा और केंद्र सरकार द्वारा उसकी नियुक्ति की जाएगी।
लाम एक जुलाई को पद की शपथ लेंगी।
dharmpath.com dharmpath