हांगकांग, 30 नवंबर (आईएएनएस)। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) में शुक्रवार को कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए।
हांगकांग द्वीप के पश्चिमोत्तर में सिंग यी में एक टूरिस्ट कोच और टैक्सी की टक्कर हो गई। यह भिडं़त स्थानीय समयानुसार तड़के पांच बजे से पहले हुई।
एचकेएसएआर सरकार के प्रेस सर्विस विभाग ने सिन्हुआ को बताया कि घटनास्थल पर तीन लोगों की मरने की पुष्टि हुई है। दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद 10 से अधिक एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया ता।
कुल 34 लोगों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath