इस्लामाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। नशीले पदार्थ रोधी बल ने बुधवार को कराची हवाईअड्डे से हांगकांग भेजे जा रहे 148 जिंदा बिच्छुओं की खेप जब्त की है।
‘डॉन ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांत में बिच्छुओं को पहली बार जब्त किया गया है। हालांकि, मीडिया कई वर्षो से बिच्छुओं के अवैध व्यापार की खबरें देता रहा है।
वन्यजीव विभाग ने दिन में बाद में एक मामला दर्ज किया है।
वन्यजीव खेल अधिकारी रशीद अहमद खान ने कहा, “अपना नाम बाबर बताने वाला डाक कार्यालय का एक कर्मचारी मीरपुरखास निवासी अब्दुर रहीम आजिमी की ओर से 148 काले बिच्छुओं की खेप बुक कराने के लिए निर्यात माल अनुभाग में आया था।”
अधिकारी ने कहा कि यह खेप हांगकांग निवासी चिंग चुन के लिए थी।
dharmpath.com dharmpath