हांगकांग से राहत सामग्री लेकर स्वदेश जाएंगे नेपाली नागरिक

हांगकांग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हांगकांग में रह रहे नेपाल के नागरिकों का एक समूह अपने देश में आए विनाशकारी भूकंप के लिए राहत राशि एवं आपूर्तियां लेकर जल्द ही नेपाल के लिए रवाना होगा।

समाचार पत्र ‘साउथ चीन मॉर्निग पोस्ट’ में मंगलवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, नेपाली नागरिकों का पहला दस्ता अपने साथ 1,500 कंबल और 1,000 फ्लैशलाइटें ले जाएगा।

अप्रवासी नेपाली संगठन (एनआरएनए) ने बताया कि भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए तंबू, दवा और पानी को पीने योग्य बनाने की गोलियां लेकर एक और दस्ता गुरुवार को रवाना होगा।

संगठन ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए सिम शा सुई स्थित नेपाली वाणिज्य दूतावास में चंदा जमा कराने की अपील की है।

समाचार पत्र के अनुसार, यात्रियों के एक समूह ‘हांगकांग हाइकिंग मीटअप’ ने राहत कोष जुटाने के लिए शहर में कई जगहों पर 25 पदयात्राओं का आयोजन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493