हाइक ने दिवाली पर 100 नए स्टीकर लांच किए

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। देसी मैसेजिंग एप हाइक ने धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के लिए 100 नए एनिमेटेड स्टिकर पैक्स लॉन्च किए हैं। इसकी मदद से चैट्स को दियों और पटाखों, स्पार्कलर्स, जगमगाती रोशनी, पारंपरिक रंगोलियों, मिठाइयों और अन्य से सजाया जा सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह पैक छह भाषाओं अंग्रेजी, हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती और भोजपुरी में उपलब्ध होगा। यह पांच नवंबर से हाइक एप पर उपलब्ध होगा। हाइक यूजर्स प्लेस्टोर और एपस्टोर से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

बयान में कहा गया कि हाइक चैट पर टेक्स्ट-टू-स्टिकर फीचर भी है जो टाइप किए गए किसी भी संदेश को मजेदार स्टिकर में बदल सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493