हाइक पर मनाएं गणेश चतुर्थी का जश्न

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। देश के पहले देशी मैसेजिंग एप हाइक ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी के लिए नए एनिमेटेड स्टीकर पैक्स की घोषणा की है। मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में नए स्टिकर पैक्स त्योहार के विभिन्न पहलुओं और इससे जुड़े जश्न को दर्शाते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि स्पेशल पैक्स गणेश उत्सव की शुरुआत और विसर्जन के साथ ही मशहूर कहावतों को दर्शाते हैं। ये मुंबई, पुणे के पंडालों और पुणे में अष्टविनायक को दर्शाते हैं। नए कैमरा स्टिकर्स का इस्तेमाल त्योहार के लिए शुभकामनाओं के साथ तस्वीरों को जोड़ने के लिए किया जा सकता है।

बयान में कहा गया कि ये त्योहारों के समय के लिए 12 सितंबर से एप में उपलब्ध हैं। हाइक यूजर्स 10 दिनों के उत्सव के दौरान अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को मजेदार, रंगीन और पारंपरिक अंदाज में शुभकामनाएं देने के लिए इन स्टिकर्स को डाउनलोड कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि स्टिकर्स हाइक का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला फीचर है। हाइक द्वारा 40 से अधिक भाषाओं में 20,000 से ज्यादा स्टिकर्स की एक लाइब्रेरी की पेशकश की जाती है। 500 से अधिक स्टिकर्स पैक्स में कई जॉनर को शामिल किया गया है। ये भारत की रंगीन, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, बॉलीवुड, कॉमेडी, त्योहारों, क्रिकेट, कबड्डी और स्थानीय मशहूर कहावतों, इमोशन्स और माफी को भी दर्शाती हैं।

इसके अलावा हाइक चैट पर निफ्टी टेक्स्ट-टु-स्टकीर्स फीचर भी है, जो आपके द्वारा टाइप किए गए किसी भी मैसेज को एक मजेदार स्टिकर में बदल सकता है। ये स्टीकर अपनी भावनाओं को बयां करने का प्रभावशाली एवं बेहतरीन माध्यम हैं।

हाइक के बेहद मशहूर स्टीकर हैं- प्यार, हंसी और मौज-मस्ती वाले स्टिकर्स। इसके बाद फेस्टिवल्स और धार्मिक संबंधों वाले स्टिकर्स को पसंद किया जाता है। हाइक पर हर दिन 30 करोड़ से अधिक स्टिकर्स एक्सचेंज किए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493