नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पहला भारतीय मैसेंजिंग एप हाइक मैसेंजर ने तीन नए फीचर्स लांच किए हैं जिनमें स्टोरीज, बिल्ट इन कैमरा और लाइव फिल्टर फीचर शामिल है। इसके साथ ही टाइमलाइन फीचर को हटा लिया गया जो पिछले साल लाया गया था।

हाइक मैसेंजर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी काविन मित्तल ने एक बयान में बताया, “स्टोरीज लोगों के लिए अपने जीवन और वास्तविक पलों को तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से साझा करने का एक नया तरीका है।”
ये स्टोरीज 48 घंटे बाद अपने आप ही डिलीट हो जाएंगी। इसे डालने वाला प्रयोक्ता यह देख सकेगा कि उसकी स्टोरीज कितने लोगों ने देखी और किस-किस ने देखी।
हाइक ने इसके अलावा एक बिल्ट इन कैमरा लांच किया है, जिसमें लाइव फिल्टर लगा है जो स्वचालित रूप से किसी व्यक्ति का चेहरा पहचान सकता है। इसमें 12 फिल्टर है जिसमें एक फिल्टर ऐसा है जो किसी का भी चेहरा नरेंद्र मोदी जैसा बना देता है।
मित्तल ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री को सम्मान देने के लिए हमने यह फिल्टर लांच किया है। जो बहुत महान काम कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath