नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। स्टार्टअप कंपनी हाइव मोबिलिटी ने मीडियाटेक के सहयोग से बुधवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन ‘प्राइम’ लांच किया।
हाइव ने इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी है।
यह कंपनी का पहला फ्लैगशिप डेका-कोर स्मार्टफोन है जिसे मीडियाटेक के सहयोग से तैयार किया गया है।
इसके साथ ही हाइव ऐसा पहला भारतीय ब्रांड बन गया है जिसने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए मीडिया टेक के फ्लैगशिप हेलियो एक्स20 प्रोसेसर से लैस फोन पेश किया है। इसके अलावा हाइव अपनी टीम द्वारा विकसित पेटेंटेड टेक्नोलॉजी (टच2कॉल) भी भारत में प्रस्तुत कर रहा है।
कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में इस्तेमाल प्रोसेसर दुनिया का पहला मोबाइल प्रोसेसर है जो ट्राई-क्लस्टर सीपीयू आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*टेक्च र तथा 10 प्रोसेसिंग कोर से युक्त है जिससे बैटरी की क्षमता 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
हाइव मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संयुक्त प्रबंध निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने कहा, “आज हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हम डेका-कोर प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन पेश कर रहे हैं जो इस उद्योग के अग्रणी फीचर्स से भरपूर है। भारतीय बाजार में यह इस किस्म का पहला फोन है।”
हाइव ने अपने इस स्मार्टफोन को एंड्रायड मार्शमैलो 6.0 पर बेस किया है और इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का रखा गया है।
मेमोरी की बात करें तो हाइव प्राइम में 4 जीबी का रैम दिया गया है और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज स्पेस दी गई है, जिसे 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
डुअल सिम वाले इस फोन में फास्ट चार्जिग की सुविधा दी गई है और नेटवर्क के लिए 4जी/3जी के साथ वोल्ट तकनीक से लैस, जो जियो सिम को सपोर्ट करता है।
हाइव प्राइम अभी सिर्फ अमेजन पर 17,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा, इसके लिए 20 नवंबर 2016 को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath