‘हाईवे’ का अनुभव उत्साहित करने वाला : आलिया

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘हाईवे’ ने रविवार को अपने दो साल पूरे कर लिए हैं। वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म की यात्रा को याद किया और कहा कि फिल्म का अनुभव उत्साहित कर देने वाला है।

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हाईवे’ दिल्ली के समृद्ध परिवार की एक लड़की की यात्रा पर आधारित है, जिसकी यात्रा अगवा किए जाने के बाद से शुरू होती है।

आलिया ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “आपके प्यार ने मेरे दिन, साल और जिंदगी बना दिए। ‘हाईवे’ की यात्रा को पूरे हुए दो साल, इसका अनुभव उत्साहित करने वाला रहा।”

रणदीप हुड्डा 2014 की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर और गुजरात सहित अन्य अलग-अलग स्थानों पर हुई थी।

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने दिया है।

आलिया जहां एक और फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए तैयार हैं, वहीं रणदीप अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493