‘हाउसफुल 3’ का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद और फरहाद सामजी की आगामी हास्य फिल्म ‘हाउसफुल 3’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार हाथों में फुटबॉल थामे स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं।

फिल्म के अन्य अभिनेता रितेश देशमुख तथा अभिषेक बच्चन भी इसमें नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने काले और भूरे रंग के औपचारिक परिधान पहन रखे हैं।

फिल्म का फर्स्ट लुक मंगलवार को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) के आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी किया गया, जिसमें अभिनेत्री लीसा हेडन, जैकलीन फर्नाडीज तथा नरगिस फाखरी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

जैकलीन ने ट्वीट किया, “हाजिर है ‘हाउसफुल 3’ का फर्स्ट लुक! फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है और इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493