‘हाउसफुल 3’ की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित हास्य फिल्म ‘हाउसफुल 3’ की कमाई बुधवार को घरेलू बाजार में 100 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर गई।

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित हास्य फिल्म ‘हाउसफुल 3’ की कमाई बुधवार को घरेलू बाजार में 100 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर गई।

इंडिया थिएट्रिकल, इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नंदू आहूजा ने एक बयान में कहा, “हमें खुशी है कि ‘हाउसफुल 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा करोबार किया और आज बुधवार सुबह व दोपहर के शो के साथ 100 करोड़ रुपये कमाई का आकड़ा पार कर लिया।”

यह फिल्म तीन जून को रिलीज हुई थी, जो हाउसफुल श्रृंखला की तीसरी कड़ी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के अलावा जैकलिन फर्नाडीज, नर्गिस फाखरी और लीजा हेडन ने भूमिकाएं निभाई है।

यह फिल्म तीन जून को रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493