‘हाउसफुल 3’ की शूटिंग पूरी

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार साजिद-फरहाद सामजी की आगामी कॉमेडी ‘हाउसफुल 3’ की शूटिंग पूरी हो गई है।

फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, लीसा हेडन और जैकलिन फर्नाडीस हैं।

फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग दिल्ली में पूरी कर चुके रितेश ने ट्विटर के जरिये बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

‘एक विलेन’ के अभिनेता रितेश ने ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट से अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की।

रितेश और अक्षय ‘हाउसफुल’ श्रृंखला की पहली दो फिल्मों में साथ थे, जिसका निर्देशन साजिद खान ने किया था।

बताया जाता है कि फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को लांच होगा, जिसे एक ही समय में 100 से अधिक शहरों में बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

‘हाउसफुल 3’ तीन जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493