‘हाउसफुल 3’ ने पहले दिन कमाए 15.21 करोड़ रुपये

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार जोड़ी साजिद-फरहाद के निर्देशन में बनी ‘हाउसफुल 3’ ने देश में पहले दिन 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार जोड़ी साजिद-फरहाद के निर्देशन में बनी ‘हाउसफुल 3’ ने देश में पहले दिन 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

बयान के मुताबिक, ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ने शुक्रवार को 15.21 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलिन फर्नाडीज, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह पहली बार नहीं है कि अक्षय, रितेश और जैकलिन कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। इससे पहले भी तीनों साजिद खान के निर्देशन में भाग एक और दो में नजर आ चुके हैं।

फिल्म ‘हाउसफुल 3’ नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493