‘हाउस पार्टी’ जिंदादिली से भरपूर गीत : अर्जुन कानूनगो

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गायक अर्जुन कानूनगो ने कहा कि उनका गीत ‘हाउस पार्टी’ जिंदादिली से भरा गीत है और यह फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के सभी गीतों से काफी अलग है।

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गायक अर्जुन कानूनगो ने कहा कि उनका गीत ‘हाउस पार्टी’ जिंदादिली से भरा गीत है और यह फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के सभी गीतों से काफी अलग है।

अर्जुन ने एक बयान में कहा, “हाउस पार्टी’ मेरा पसंदीदा ट्रैक है। प्रतिभाशाली कंपोजर रोचक कोहली ने हमसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाया है। गीत एक पार्टी नंबर है जो जिंदादिली से भरा है और अल्बम के अन्य सभी गीतों से अलग है।”

अर्जुन ने इस गीत को सुखविंदर सिंह और पैरी जी के साथ गाया है।

28 वर्षीय गायक ने कहा कि ‘हाउस पार्टी’ मेरे लिए और भी खास है क्योंकि लंबे समय के बाद मैंने एक फिल्म के लिए गाना गाया है और मैंने इसके हर हिस्से का आनंद लिया है।

इससे पहले अर्जुन ने 2013 की फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ का ‘खून चूस ले’ गीत गाया था।

फिल्म एक फरवरी को रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493