नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एलिसन हैनिगन का कहना है कि वह लंबे समय तक चले टीवी शो ‘हाओ आई मेट योर मदर’ के फिनाले एपिसोड (समापन एपिसोड) से निराश हैं।
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एलिसन हैनिगन का कहना है कि वह लंबे समय तक चले टीवी शो ‘हाओ आई मेट योर मदर’ के फिनाले एपिसोड (समापन एपिसोड) से निराश हैं।
शो में वह लिली एल्ड्रिन की भूमिका में थीं।
हैनिगन ने आईएएनएस को बताया, “मैं मूल पटकथा से निकाल दिए गए कई दृश्यों को लेकर निराश हूं। मूल पटकथा बहुत अच्छी और दिल को छू लेने वाली थी और कुछ वैसी थी जैसे आप उसका समापन देखना चाहते हों लेकिन यह बहुत लंबी थी और इसलिए उन्हें उसमें से काफी चीजों को हटाना पड़ा।”
उन्होंने कहा कि वह इस बात से निराश हुईं। उन्हें लगा कि शो का अंतिम एपिसोड जल्दबाजी में समाप्त कर दिया गया।
साल 2005 से 2014 तक प्रसारित हुए शो ‘हाओ आई मेट योर मदर’ पांच दोस्तों टेड, लिली, मार्शल, रॉबिन और बार्नी की कहानी है।
dharmpath.com dharmpath