हाथ धुलाई मशीन के लिए चीनी विद्यार्थी पुरस्कृत

मशीन का आविष्कार करने वाले सात विद्यार्थियों में से एक झेजियांग युनिवर्सिटी के शी युकून ने कहा कि यह मशीन पैडल मारने से चलती है। यह मशीन संपीडित वायु को बेहद कम मात्रा में पानी के साथ मिश्रित करती है, जो उपयोगकर्ता के हाथ से बैक्टीरिया व धूल को बाहर निकालने में मदद करती है।

उन्होंने कहा, “यह उपकरण 90 फीसदी पानी की मदद करेगा, जबकि परिणाम पानी से हाथ धोने के समान ही देगा।”

इस उपकरण को बनाने में सात विद्यार्थियों को एक साल का समय लगा, जिसके परिणामस्वरूप वे बीजिंग में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल ग्रैंड चैंलेंज समिट (जीजीसीएस) इंजीनियरिंग समिट से शीर्ष पुरस्कार घर लाने में सक्षम हो पाए। समिट का सह आयोजक चाइनीज अकादमी ऑफ इंजीनियरिंग, यू.एस.नेशनल अकादमी ऑफ इंजीनियरिंग तथा ब्रिटिश रॉयल अकादमी ऑफ इंजीनियरिंग था।

उन्होंने कहा, “हमने हाथ धुलाई की प्रक्रिया में पानी के कार्य का अध्ययन किया। हमारे हाथ पर मौजूद बहुत कम दाग द्रव द्वारा धोए जा सकते हैं, बल्कि अधिकांश धूल व बैक्टीरिया पानी के प्रवाह से बाहर निकलता है। उसे धोने के बजाय उसे दूर करने के लिए हमने उच्च गति के वायु के इस्तेमाल का फैसला किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493