दोहा, 20 मार्च (आईएएनएस)। कतर का प्रवासी भारतीय समुदाय पांच वर्षीय एडीन मैथ्यू शाजी की बस दुर्घटना में हुई मृत्यु से बेहद दुखी है।
गल्फ टाइम्स की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, एडीन का शव भारत भेजा गया जहां उसे केरल के पथानमथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में दफनाया गया।
दुर्घटना गुरुवार को हुई जब सड़क से गुजरते वक्त एडीन की स्कूल बस पलट गई। हादसे में एडीन की मृत्यु हो गई और चार अन्य बच्चे घायल हो गए।
निजी यात्रा पर कतर आए केरल के समाज कल्याण मंत्री एम.के मुनीर ने एडीन को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
dharmpath.com dharmpath