हानोवर ने स्टोक सिटी के विमेर से करार किया

बर्लिन, 28 मई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब हानोवर ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब स्टोक सिटी के डिफेंडर केविन विमर के साथ लोन पर आधारित करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जर्मन लीग क्लब ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है।

आस्ट्रिया निवासी 26 साल के विमर आगामी सीजन को देखते हुए हानोवर की रक्षापंक्ति को मजबूती प्रदान करेंगे।

विमर इससे पहले भी जर्मन लीग में खेल चुके हैं। वह कोलोन के लिए 2012 से 2015 तक खेले हैं और इसके बाद वह इंग्लैंड चले गए, जहां दो साल टॉटेनहम हॉस्टपर के लिए खेलने के बाद वह स्टोक सिटी से जुड़े।

विमर को हानोवर में 28 नम्बर की जर्सी मिली है।

हानोवर को जर्मन लीग के बीते सीजन में 13वां स्थान मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493